![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/c/c7/Exclusive_Economic_Zones.svg/langhi-640px-Exclusive_Economic_Zones.svg.png&w=640&q=50)
अंतर्राष्ट्रीय जलक्षेत्र
From Wikipedia, the free encyclopedia
अंतर्राष्ट्रीय जलक्षेत्र जल निकाय होते हैं जो किसी भी राष्ट्र की "प्रादेशिक जल सीमाओं" के पार होते हैं: अंतर्राष्ट्रीय जलक्षेत्र, महासागर, बड़े समुद्री पारिस्थितिक तंत्र, संलग्न या अर्ध-संलग्न क्षेत्रीय समुद्र और नदियां, झीलें, भूजल प्रणालियां (एक्वीफ़र्स) और आद्रभूमियां हो सकती हैं। "अंतर्राष्ट्रीय जलक्षेत्र" अंतर्राष्ट्रीय कानून में परिभाषित शब्द नहीं है, बल्कि यह एक अनौपचारिक शब्द है जो किसी भी देश की "प्रादेशिक जल सीमा" से बाहर या परे के पानी की व्याख्या करता है। दूसरे शब्दों में अंतर्राष्ट्रीय जलक्षेत्र, खुला समुद्र (लैटिन में mare liberum, यानि मुक्त सागर) भी कहलाता है।
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/c/c7/Exclusive_Economic_Zones.svg/640px-Exclusive_Economic_Zones.svg.png)
अंतर्राष्ट्रीय जलक्षेत्र (खुला समुद्र) किसी भी देश के अधिकार क्षेत्र में नहीं होते हैं और इन्हें 'मारे लिबेरुम (mare liberum)' के सिद्धांत के तहत जाना जाता है। देशों को इन जलक्षेत्रों में मछली पकड़ने, नौवहन, ऊपर से उड़ान भरने, केबल और पाइपलाइन बिछाने के साथ-साथ वैज्ञानिक अनुसंधान का अधिकार भी होता है।