मदद:संपादन
From Wikipedia, the free encyclopedia
कुछ सुरक्षित पन्नो के अलावा हर पृष्ठ में एक "सम्पादन" टैब होता है जिस से आप उस पृष्ठ में बदलाव ला सकते हैं। यह संपादन करने की सक्षमता विकिपीडिया का सबसे बुनियादी लक्षण है, और आपको पृष्ठ में संशोधन करने और उसमें तथ्य डालने की अनुमति देता है। अगर आप तथ्य डालते है तो कृपया संदर्भ देना न भूले, क्योकि असंदर्भित तथ्य हटाए जा सकते हैं।
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/8/84/Hindi_wikipedia_edit.jpg/320px-Hindi_wikipedia_edit.jpg)
सम्पादन करने के अभ्यास के लिए प्रयोगस्थल पर जाकर "सम्पादन" टैब पर क्लिक करें। जब आप "सम्पादन" टैब पर क्लिक करेगे, एक संपादन खिड़की खुल जाएगी जिसमें उस पृष्ठ का मूलपाठ होगा। उसमें कुछ मजेदार या दिलचस्प लिखे, या शब्दो को हटा कर अपना पाठ लिखे। फिर "लेख सहेजे" पर क्लिक करे और देखें कि क्या होता है!