इण्डोनेशियाई रुपिया
इण्डोनेशिया की मुद्रा / From Wikipedia, the free encyclopedia
रुपिया (Rp) इण्डोनेशिया की आधिकारिक मुद्रा है। इसका आईएसओ ४२१७ कोड IDR है तथा इसे बैंक इण्डोनेशिया द्वारा जारी किया जाता है। रुपिया एक शब्द भारतीय शब्द है जो कि संस्कृत भाषा के रूप्यकम् शब्द से लिया गया है। इण्डोनेशियाई लोग अनौपचारिक रूप से रुपिया के लिये "पेराक" शब्द का भी उपयोग करते हैं, जिसका अर्थ इण्डोनेशियाई भाषा में चांदी होता है। एक इण्डोनेशियाई रुपिया १०० सेन में विभाजित होता है, मगर महंगाई बढ़ने के कारण बैंक इण्डोनेशिया ने सारे सेन के नोट व सिक्के बंद कर दिये हैं।
सामान्य तथ्य इण्डोनेशियाई रुपिया, ISO 4217 ...
इण्डोनेशियाई रुपिया | |
---|---|
Rupiah | |
ISO 4217 | |
कोड | IDR |
मूल्यवर्ग | |
उप इकाई | |
1/100 | सेन (अप्रयुक्त)a |
प्रतीक | Rp |
Banknotes | |
प्राय: प्रयुक्त | Rp2,000, Rp5,000, Rp10,000, Rp20,000, Rp50,000, Rp100,000 |
बहुत कम प्रयुक्त | Rp1000 |
Coins | |
प्राय: प्रयुक्त | Rp100, Rp200, Rp500, Rp1,000 |
जनसांख्यिकी | |
प्रयोक्ता | इण्डोनेशिया |
जारीकर्ता | |
केन्द्रीय बैंक | बैंक इण्डोनेशिया |
जालस्थल | www |
मुद्रक | पेरुम पेरुरी |
जालस्थल | www |
टकसाल | पेरुम पेरुरी |
जालस्थल | www |
मूल्यांकन | |
मुद्रास्फीति | 3.30 % |
स्रोत | बैंक इण्डोनेशिया |
तरीका | सीपीआई |
a) उप इकाई सेन अब प्रयोगात्मक रूप में उपयोग नहीं होता। लेकिन फिर भी वित्तीय आकड़ों तथा बैंक विवरण में सेन का उपयोग होता है। (उदा० Rp1.234,56 - इण्डोनेशियाई में अल्पविराम का उपयोग दशमलव के बाद के अंकों को अलग करने के लिये किया जाता है।) |
बंद करें