महान इण्डोनेशिया
इंडोनेशिया का राष्ट्रगान / From Wikipedia, the free encyclopedia
महान इंडोनेशिया (इंडोनेशियाई: Indonesia Raya) इंडोनेशिया का राष्ट्रगान है। इसके निर्माता हैं संगीतकार वागे रुडॉल्फ़ सुप्रत्मन जिन्होंने इसे १९२४ में रचा था और राष्ट्रगान को सर्वप्रथम २८ अक्टूबर, १९२८ को बाताविया (अब जकार्ता) में आयोजित एक राष्ट्रीय युवा सम्मेलन में प्रस्तुत किया गया था। इस गान के बाद से इंडोनेशिया में राष्ट्रवादी आंदोलनों का उद्भव हुआ था।
सामान्य तथ्य हिन्दी: महान इंडोनेशिया, राष्ट्रीय जिसका राष्ट्रगान है ...
हिन्दी: महान इंडोनेशिया | |
---|---|
दो मूल प्रकाशनों में से एक जिसे अब महान इंडोनेशिया के नाम से जाना जाता है, १० नवम्बर १९२८ के चीनी दैनिक सिन पो के संस्करण पर। | |
राष्ट्रीय जिसका राष्ट्रगान है | इंडोनेशिया |
अन्य नाम | Indonesia Raja |
बोल | वागे रुडॉल्फ़ सुप्रत्मन, १९२४ |
संगीत | वागे रुडॉल्फ़ सुप्रत्मन, १९२४ |
घोषित | १७ अगस्त १९४५ |
बंद करें
इंडोनेशिया राया के पहले छंद को राष्ट्रगान के रूप में चुना गया जब इंडोनेशिया ने १७ अगस्त, १९४५ को अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।