![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/5/5d/Center_of_Vladivostok_and_Zolotoy_Rog.jpg/640px-Center_of_Vladivostok_and_Zolotoy_Rog.jpg&w=640&q=50)
व्लादिवोस्तोक
From Wikipedia, the free encyclopedia
व्लादिवोस्तोक (रूसी: Владивосто́к) रूस के सुदूर पूर्व में स्थित एक शहर है और रूस के प्रिमोर्स्की क्राय राज्य की राजधानी है। यह ज़ोलोतोय रोग खाड़ी के मुख पर स्थित है और रूस की चीन व उत्तर कोरिया के साथ लगी सरहदों के पास है। सन् २००२ की जनगणना में इसकी आबादी ५,९४,७०१ गिनी गई थी जो २०१० की जनगणना में थोड़ी-सी घट कर ५,९२,०६९ हो गई। व्लादिवोस्तोक का प्राकृतिक बंदरगाह बहुत बढ़िया माना जाता है और रूस की नौसेना का प्रशान्त महासागर बेड़ा, जिसका ज़िम्मा पूरे प्रशांत महासागर क्षेत्र में रूस के हितों की रक्षा करना है, इसी बंदरगाह को अपना मुख्य अड्डा बनाए हुए है।
![]() | इस लेख में सन्दर्भ या स्रोत नहीं दिया गया है। कृपया विश्वसनीय सन्दर्भ या स्रोत जोड़कर इस लेख में सुधार करें। स्रोतहीन सामग्री ज्ञानकोश के उपयुक्त नहीं है। इसे हटाया जा सकता है। (अप्रैल 2023) स्रोत खोजें: "व्लादिवोस्तोक" – समाचार · अखबार पुरालेख · किताबें · विद्वान · जेस्टोर (JSTOR) |
![](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/5/5d/Center_of_Vladivostok_and_Zolotoy_Rog.jpg/640px-Center_of_Vladivostok_and_Zolotoy_Rog.jpg)
![](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/9/9f/Primorsky_Krai_Map.png/640px-Primorsky_Krai_Map.png)
![](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/0/05/Vladivostok_street.jpg/640px-Vladivostok_street.jpg)