हथिनीकुंड बराज
From Wikipedia, the free encyclopedia
हथिनी कुंड बराज (Hathni Kund Barrage) भारत के हरियाणा राज्य के यमुनानगर ज़िले में यमुना नदी पर स्थित एक कॉन्क्रीट बराज (बाँध) है। इसे सिंचाई के लिए अक्तूबर 1996 और जून 1999 के काल में निर्मित करा गया। इसे सन् 1873 में निर्मित ताजेवाला बराज पर अवसादन हो जाने पर बनाया गया, जो नदीमार्ग में इस से लगभग 3 किमी आगे आता है। हथिनी कुंड बराज द्वारा पश्चिमी और पूर्वी यमुना नहरों के लिए जल विभाजित कर जाता है। बराज के पीछे बन जाने वाले जलाशय में लगभग 31 जलपक्षी जातियों को आश्रय देने वाली एक आर्द्रभूमि बन गई है।[1][2][3]
सामान्य तथ्य हथिनी कुंड बराज Hathni Kund Barrage, राष्ट्र ...
हथिनी कुंड बराज Hathni Kund Barrage | |
---|---|
राष्ट्र | भारत |
स्थान | यमुनानगर ज़िला, हरियाणा |
निर्देशांक | 30°18′50″N 77°35′04″E |
निर्माण आरम्भ | 1996 |
आरम्भ तिथि | 1999 |
निर्माण लागत | Rs 168 crore |
स्वामित्व | हरियाणा सिंचाई विभाग |
बाँध एवं उत्प्लव मार्ग | |
लम्बाई | 360 मी॰ (1,181 फीट) |
उत्प्लव मार्ग प्रकार | 10 पूर द्वार, 8 निचले जलद्वार |
उत्प्लव मार्ग क्षमता | 28,200 m3/s (995,874 घन फुट/सेकंड) |
बंद करें