सेलिना गोमेज़
अमेरिकी गायक, गीतकार एवं अभिनेत्री / From Wikipedia, the free encyclopedia
सेलिना मारी गोमेज़ (अंग्रेज़ी: Selena Marie Gomez; जन्म २२ जुलाई १९९२[2]) एक अमेरिकी अभिनेत्री व गायिका है जो डिज़्नी चैनल के एमी पुरस्कार विजेता टेलीविजन धारावाहिक विज़ार्ड ऑफ़ वेवर्ली प्लेस में एलेक्स रूसो की भूमिका के लिए जानी जाती है। उन्होंने अनादर सिंड्रेला स्टोरी, विज़ार्ड ऑफ़ वेवर्ली प्लेस: द मूवी और प्रिंसेस प्रोटेक्शन प्रोग्राम जैसी मुख्य व टेलीविजन फ़िल्मों में भी अभिनय किया है। उन्होंने बड़े पर्दें की फ़िल्मों में रमोना एंड बीज़ुस से पदार्पण किया।
सामान्य तथ्य सेलिना गोमेज़, पृष्ठभूमि ...
सेलिना गोमेज़ | |
---|---|
पृष्ठभूमि | |
जन्म नाम | सेलिना मारी गोमेज़ |
जन्म | 22 जुलाई 1992 (1992-07-22) (आयु 31) ग्रांड प्रैरी, टेक्सास, अमेरिका |
विधायें | पॉप, नृत्य, आरएंड, हिपहॉप, बीपॉप रॉक[1] |
पेशा | अभिनेत्री, गायिका, फैशन डिजाइनर |
वाद्ययंत्र | आवाज, पियानो, गिटार, ड्रम |
सक्रियता वर्ष | 2002–अबतक |
लेबल | होलीवूड |
वेबसाइट | SelenaGomez.com |
बंद करें
उनका करियर संगीत उद्योग में भी फ़ैल शुका है। वे सेलिना गोमेज़ एंड द सीन नाम के पॉप बैंड की मुख्य गायिका व संस्थापक है जो आरआईएए द्वारा स्वर्ण प्रमाणित तिन अल्बम, किस एंड टेल, अ इयर विथाउट रेन और व्हेन द सन गोज़ डाउन, बना चूका है।