सेंटिनेल पर्वतमाला
From Wikipedia, the free encyclopedia
सेंटिनेल पर्वतमाला (Sentinel Range) अंटार्कटिका महाद्वीप की एक प्रमुख पर्वतमाला है। यह एल्स्वर्थ पहाड़ियों की भाग है, जो रोन हिमचट्टान से पश्चिम में उत्तर-दक्षिण दिशा में चलने वालीएक् शृंख्ला है। एल्स्वर्थ पहाड़ियों के बीच से मिनेसोटा हिमानी (ग्लेशियर) गुज़रती है जो उसे सेंटिनेल पर्वतमाला नामक उत्तरी शृंख्ला और उसके समानांतर चलने वाली हेरिटेज पर्वतमाला नामक दक्षिणी शृंख्ला में विभाजित करती है। इन दोनों शृंख्लाओं में उत्तर में स्थित सेंटिनेल पर्वतमाला कहीं अधिक ऊँची है और ४,८९२ मीटर ऊँचा विन्सन मैसिफ़ नामक पर्वत इसी में स्थित है, जो पूरे महाद्वीप का सबसे ऊँचा बिन्दु भी है। सेंटिनेल पर्वतमाला उत्तर/पश्चिमोत्तर से दक्षिण/दक्षिणपूर्व दिशा में १८५ किमी तक चलती है और ४८ किमी चौड़ी है। इसमें ४,००० मीटर से लम्बे कई पर्वत हैं।[1]
सामान्य तथ्य सेंटिनेल पर्वतमाला Sentinel Range, उच्चतम बिंदु ...
सेंटिनेल पर्वतमाला Sentinel Range | |
---|---|
उच्चतम बिंदु | |
शिखर | विन्सन मैसिफ़ (Vinson Massif) |
ऊँचाई | 4,892 मी॰ (16,050 फीट) |
निर्देशांक | 78°31′31.74″S 85°37′01.73″W |
माप और विस्तार | |
लंबाई | 185 कि॰मी॰ (115 मील) NNW-SSE |
चौड़ाई | 48 कि॰मी॰ (30 मील) |
भूगोल | |
पश्चिमी अंटार्कटिका में सेंटिनेल पर्वतमाला का स्थान
| |
महाद्वीप | अंटार्कटिका |
राज्य/प्रांत | एल्स्वर्थ धरती |
निर्देशांक परास | 78°10′S 85°30′W |
मातृ श्रेणी | एल्स्वर्थ पहाड़ियाँ |
सीमा निर्माण | हेरिटेज पर्वतमाला(Heritage Range) |
बंद करें