विश्व स्वास्थ्य संगठन
संयुक्त राष्ट्र की विशेष एजेंसी / From Wikipedia, the free encyclopedia
विश्व स्वास्थ्य संगठन विश्व के देशों के स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं पर आपसी सहयोग एवं मानव को स्वास्थ्य सम्बन्धी समझ विकसित कराने की संस्था है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के 194 सदस्य देश तथा दो संबद्ध सदस्य हैं। यह संयुक्त राष्ट्र संघ की एक अनुषांगिक इकाई है। इस संस्था की स्थापना 7 अप्रैल 1948 को की गयी थी। इसका उद्देश्य संसार के लोगो के स्वास्थ्य का स्तर ऊँचा करना है। डब्ल्यूएचओ का मुख्यालय स्विट्ज़रलैण्ड के जिनेवा शहर में स्थित है। इथियोपिया के डॉक्टर टैड्रोस ऐडरेनॉम ग़ैबरेयेसस विश्व स्वास्थ्य संगठन के नए महानिदेशक निर्वाचित हुए हैं।
संक्षेपाक्षर | WHO |
---|---|
स्थापना |
ग्रेगोरी कैलेण्डर: 7 अप्रैल 1948; 76 वर्ष पूर्व (1948-04-07) भारांग: चैत्र 18, 1870 |
प्रकार | संयुक्त राष्ट्र संघ की विशिष्टीकृत एजेंसी |
वैधानिक स्थिति | सक्रिय |
मुख्यालय | जिनेवा, स्विट्जरलैंड |
प्रमुख |
मार्गरेट चैन (महानिदेशक) सौम्या स्वामीनाथन (उप महानिदेशक) जेन एलिसन (उप महानिदेशक) |
पैतृक संगठन |
संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक परिषद |
जालस्थल | www.who.int |
[1] |
वो डॉक्टर मार्गरेट चैन का स्थान लेंगे जो पाँच-पाँच साल के दो कार्यकाल यानी दस वर्षों तक काम करने के बाद इस पद से रिटायर हो रही हैं।
भारत भी विश्व स्वास्थ्य संगठन का एक सदस्य देश है और इसका भारतीय मुख्यालय भारत की राजधानी दिल्ली में स्थित है।