राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी, अमेरिका
संयुक्त राज्य अमेरिका की तार आसूचना अभिकरण / From Wikipedia, the free encyclopedia
राष्ट्रीय सुरक्षा अभिकरण ( एनएसए ; NSA ) संयुक्त राज्य अमेरिका की केन्द्रीय गुप्तचर अभिकरण है। अमेरिकी रक्षा विभाग के क्षेत्राधिकार के अन्तर्गत आने वाली इस अभिकरण को कर्मियों और बजट के सन्दर्भ में अमेरिका का सबसे बड़ा गुप्तचर संगठन माना जाता है।
राष्ट्रीय सुरक्षा अभिकरण | |
राष्ट्रीय सुरक्षा अभिकरण का ध्वज राष्ट्रीय सुरक्षा अभिकरण का ध्वज | |
राष्ट्रीय सुरक्षा अभिकरण का मुहर | |
संस्था अवलोकन | |
---|---|
स्थापना | नवम्बर 4, 1952; 71 वर्ष पूर्व (1952-11-04) |
अधिकार क्षेत्र | अमेरिका |
मुख्यालय | फोर्ट मीड, मैरीलैण्ड, अमेरिका 39°6′32″N 76°46′17″W |
कर्मचारी | गोपनीय (30,000-40,000 अनुमान)[1][2][3][4] |
वार्षिक बजट | गोपनीय ($8-10 अरब अनुमान)[5][6][7] |
संस्था कार्यपालकगण | जनरल कीथ बी एलेग्जेंडर, संयुक्त राज्य अमेरिका सेना, राष्ट्रीय सुरक्षा अभिकरण के निदेशक जॉन सी. इंगलिश, राष्ट्रीय सुरक्षा अभिकरण के उप निदेशक |
मातृ संस्था | अमेरिकी रक्षा विभाग |
वेबसाइट | |
www |
एनएसए को मुख्य रूप से वैश्विक निगरानी एवं गुप्तचर जानकारी का संग्रह, अनुवाद और विश्लेषण करने का उत्तरदायित्व सौंपी गयी है। एनएसए का कार्य गुप्त संचार तक सीमित है, अथवा यह क्षेत्रीय या मानवीय गुप्तचर गतिविधियों में शामिल नहीं होता। विधि के अनुसार, एनएसए की गुप्त जानकारी विदेशी संचार तक ही सीमित है, हालाँकि कई रिपोर्ट दर्शाते हैं कि अभिकरण सदैव इन विधियों का पालन नहीं करती।
संगठन की गोपनीयता के कारण, एनएसए को समय-समय पर "नो सच एजेंसी " (ऐसी कोई एजेंसी नहीं है।) या " नेवर से ऐनिथिंग " (कभी कुछ नहीं कहने वाली) भी कहा जाता है।[8] अभिकरण में केन्द्रीय सुरक्षा सेवा (सेण्ट्रल सिक्यूरिटी सर्विस) नामक संगठन भी है। जिसे एनएसए तथा अन्य अमेरिकी सैन्य क्रिप्टएनालिसिस घटकों के मध्य सहयोग के लिये बनाया गया था।
एनएसए के निदेशक, जो अल्पतम लेफ्टिनेंट जनरल या उप एडमिरल रैंक के होते हैं, संयुक्त राज्य अमेरिका साइबर कमान के कमाण्डर और केन्द्रीय सुरक्षा सेवा के चीफ का पद भी संभालते हैं।