मानव विकास सूचकांक के अनुसार भारतीय राज्यों की सूची
From Wikipedia, the free encyclopedia
मानव विकास सूचकांक (ह्यूमन डिवेलपमेंट इंडेक्स, एचडीआई) एक समग्र सूचकांक है जो स्वास्थ्य (जीवन प्रत्यशा दर), शिक्षा (स्कूल जाने के सम्भावित वर्ष), और जीवन स्तर (प्रति व्यक्ति आय) को ध्यान में रखता है।
2008 में भारत के लिए राष्ट्रीय औसत HDI 0.467 था।[1] 2010 तक, इसका औसत HDI 0.519 तक बढ़ गया था।[2][3] 1990 के बाद से मानव विकास सूचकांक पद्धति के प्रायोजक UNDP ने 2012 के लिए भारत के HDI को 0.554,[4] अपने 2008 HDI पर 18% वृद्धि की सूचना दी। संयुक्त राष्ट्र ने 2014 में भारत के एचडीआई को 0.586 घोषित किया,[5] 2012 के मुकाबले 5.77% की वृद्धि। वर्ष 2018 के लिए, भारत के लिए एचडीआई 0.647 था।[6][7][8]