ब्राज़ील में विश्व धरोहर स्थलों की सूची
From Wikipedia, the free encyclopedia
युनेस्को (युनेस्को) विश्व धरोहर स्थल, उन सांस्कृतिक अथवा प्राकृतिक महत्व के स्थलों को कहा जाता है जो १९७२ में स्थापित यूनेस्को विश्व विरासत सम्मेलन में वर्णित व्यवस्था के अनुसार होते हैं।[1] ब्राज़ील ने इस परम्परा को सितम्बर १, १९७७ में स्वीकार किया तथा इसके बाद यहाँ के विभिन्न स्थलों को भी इस सूची के योग्य स्वीकार किया गया।[2]
ब्राज़ील के स्थलों को पहली बार १९८० में पेरिस में हुयी विश्व धरोहर समिति के चौथे सत्र में शामिल किया गया। उस सत्र में एक स्थल को जोड़ा गया: द "औरो प्रेटो का ऐतिहासिक नगर"।[3] जुलाई २०१४ तक ब्राज़ील कुल १९ स्थानों को इस सूची में जोड़ा जा चुका है। इनमें से एक स्थल को अन्य देशों के साथ साझा किया गया है: "गुयारनिस के जेसुइट मिशन" को अर्जेंटीना के साथ। ब्राज़ील में सात विरासत स्थल प्राकृतिक प्रकार के तथा अन्य सभी सांस्कृतिक प्रकार का है।[2]