बिग बॉस 7
From Wikipedia, the free encyclopedia
बिग बॉस 7[1] को बिग बॉस: जन्नत का वाह और जहन्नम का आव देखेंगे साथ सात या बस बिग बॉस: साथ सात के नाम से भी जाना जाता है।यह भारतीय रियलिटी टीवी श्रृंखला बिग बॉस का सातवां सीजन है जो टीवी चैनल कलर्स टीवी पर शुरू हुआ। सलमान खान चौथी बार मेजबान के रूप में लौटे और यह सीज़न अपने पूर्ववर्ती, बिग बॉस 6 से अधिक लंबा है और 15 सप्ताह (104 दिन) तक चला, जो शनिवार, 28 दिसंबर 2013 को समाप्त हुआ। टैगलाइन- 'जन्नत का वो और जहन्नम का आव देखेंगे साथ सात। शो का प्रसारण 15 सितंबर से शुरू हुआ था।
बिग बॉस (7वाँ सत्र) | |
---|---|
द्वारा प्रस्तुत | सलमान ख़ान |
दिनों की संख्या | 104 |
घरवाले | 20 |
विजेता | गौहर खान |
उपविजेता | तनीषा मुखर्जी |
मूल देश | भारत |
मूल नेटवर्क | कलर्स टीवी |
जारी होने की मूल दिनांक |
15 सितम्बर 2013 (2013-09-15) – 28 दिसम्बर 2013 (2013-12-28) |
सत्र कालक्रम | |
इसमें सलमान खान प्रस्तोता थे। वे इससे पहले भी बिग बॉस के पिछले तीन संस्करण में प्रस्तोता रह चुके हैं। यह कार्यक्रम कुल 15 सप्ताह (104 दिन) तक चला और 28 दिसम्बर 2013 को समाप्त हुआ। यह कार्यक्रम 15 सितम्बर से हर दिन रात को 9 बजे प्रसारित होता था।[2]
इसमें गौहर खान को विजेता घोषित किया गया और तनिशा मुखर्जी दूसरे स्थान पर रहीं।[3][4]