पौराणिक कालक्रम
भारत और हिंदू धर्म के इतिहास का कालक्रम / From Wikipedia, the free encyclopedia
पौराणिक कालक्रम से तात्पर्य हिन्दू धर्मग्रन्थों में वर्णित हिन्दू इतिहास ही नहीं अपितु मानवमात्र के इतिहास से है। पौराणिक कालानुक्रम के अनुसार दो सबसे महत्वपूर्ण तिथियाँ हैं, महाभारत युद्ध तथा कलियुग का आरम्भ। महाभारत के युद्ध का काल 3139 ईसापूर्व तथा कलियुग का आरम्भ 3102 ईसापूर्व। पौराणिक कालक्रम के अनुसार वैदिक काल का वर्तमान मान्य समय से पहले था।