पट्टदकल्लु
From Wikipedia, the free encyclopedia
पट्टदकल्लु (Pattadakal), जिसे रक्तपुर (Raktapura) कहा जाता था, भारत के कर्नाटक राज्य के बागलकोट ज़िले में मलप्रभा नदी के तट पर स्थित एक ऐतिहासिक गाँव है, जो अपने यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ चालुक्य राजवंश द्वारा 7वीं और 8वीं शताब्दी में बने नौ हिन्दू और एक जैन मन्दिर हैं, जिनमें द्रविड़ (दक्षिण भारतीय) तथा नागर (उत्तर भारतीय ) दोनों शैलियाँ विकसित हुई थीं। पट्टदकल्लु बादामी से 23 किमी और ऐहोले से 11 किमी दूर है, जिन दोनों स्थानों में भी कई महत्वपूर्ण चालुक्यकालीन मन्दिर स्थित हैं।[1][2]
सामान्य तथ्य पट्टदकल्लु Pattadakalಪಟ್ಟದ್ಕಲ್ಲುरक्तपुर, किसुवोलल, देश ...
पट्टदकल्लु Pattadakal ಪಟ್ಟದ್ಕಲ್ಲು रक्तपुर, किसुवोलल | |
---|---|
{{{type}}} | |
पट्टदकल्लु में स्थापत्य परिसर | |
निर्देशांक: 15.948°N 75.816°E / 15.948; 75.816 | |
देश | भारत |
राज्य | कर्नाटक |
ज़िला | बागलकोट ज़िला |
ऊँचाई | 586 मी (1,923 फीट) |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 2,573 |
भाषाएँ | |
• प्रचलित | कन्नड़ |
समय मण्डल | भामस (यूटीसी+5:30) |
पिनकोड | 587201 |
बंद करें