डेव फ्रेंको
From Wikipedia, the free encyclopedia
डेव फ्रेंको (जन्म 12 जून, 1985) एक अमेरिकी फिल्म और टेलीविजन अभिनेता है। उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत सुपरबेड़ (2007) और चार्ली स्टि क्लाउड (2010) जैसी फिल्म में छोटी भूमिका अदा कर की। आगे उन्हें एक कॉमेडी श्रृंखला "स्क्रब्स" के नौवें सीजन में अभिनय करने का मौका मिला। उनकी पहली सफल फिल्म, 21 जम्प स्ट्रीट (2012) थी, जिसमें फ्रेंको ने एक सहायक अभिनेता की भूमिका अदा की थी।
सामान्य तथ्य डेव फ्रेंको, जन्म ...
डेव फ्रेंको | |
---|---|
2016 में फ्रेंको | |
जन्म |
12 जून, 1985 (आयु 32) पालो आल्टो, कैलिफोर्निया, संयुक्त राज्य |
शिक्षा | दक्षिणी कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय |
पेशा | अभिनेता |
कार्यकाल | 2006–वर्तमान |
जीवनसाथी | एलिसन ब्री (वि॰ 2017) |
संबंधी |
जेम्स फ्रेंको (भाई) टॉम फ्रेंको (भाई) |
बंद करें
फ्रेंको द्वारा मुख्य अभिनीत फिल्मों में फ्राइट नाइट (2011), नाउ यू सी मी (2013) और इसकी अगली कड़ी, नाउ यू सी मी 2 (2016), वार्म बॉडीस (2013), नेबर्स (2014) और इसकी अगली कड़ी नेबर्स 2(2016), नर्व (2016), द लिटिल हाउस (2017) और द डिजास्टर अर्टिस्ट (2017) आदि शामिल है।