ज्यां लुक गोदार
From Wikipedia, the free encyclopedia
ज्यां लुक गोदार फ्रेंच फिल्म निर्देशक और निर्माता हैं। फिल्म निर्माण में गोदार की पहचान को साठ के दशक में फ्रांस में लोकप्रिय न्यू वेव सिने आंदोलन से जोड़कर देखा जाता है। गोदार ने फ्रांस की मुख्यधारा सिनेमा की जमकर आलोचना की। उनकी आलोचना के केंद्र में था नई विधा पर काम करने वजाय पुरानी शैली में शिल्प पर जोर और नए के बदले पुराने फिल्मकारों को तरजीह। फ्रांस में इसे लेकर बहस तेज हो गई और नतीजे में गोदार और उनके साथियों ने अपनी फिल्मों का निर्माण शुरू कर दिया। गोदार की कई फिल्मों ने अपने कथ्य और शिल्प के जरिए फ्रांस के साथ-साथ हॉलीवुड सिनेमा के सामने भी चुनौतियां पेश कीं। [1]
ज्यां लुक गोदार | |
---|---|
बर्कले में ज्यां लुक गोदार, 1968 | |
जन्म |
3 दिसम्बर 1930 (1930-12-03) (आयु 93) पेरिस, फ्रांस |
नागरिकता | फ्रेंच, स्वीस |
शिक्षा की जगह | पेरिस विश्वविद्यालय |
पेशा | फिल्म आलोचक, निर्देशक, अभिनेता, सिनेमेटोग्राफर, पटकथा लेखक, संपादक, निर्माता |
कार्यकाल | 1950 से आजतक |
पुरस्कार |
|
हस्ताक्षर |
गोदार को सन् 2010 में ऑनरेरी ऑस्कर सम्मान के लिए चुना गया लेकिन उन्होंने सम्मान समारोह में शिरकत नहीं की। गोदार की फिल्मों ने अपने समकालीन और बाद की पीढ़ी के कई निर्देशकों को प्रभावित किया जिनमें मार्टिन स्कोर्सीज, बरनार्डो बर्टोलूची और पियरे पाओलो पसोलिनी शामिल हैं।[2][3][4]