जमशेदपुर एफसी
भारतीय पेशेवर फुटबॉल क्लब / From Wikipedia, the free encyclopedia
जमशेदपुर फुटबॉल क्लब एक भारतीय पेशेवर फुटबॉल क्लब है जो जमशेदपुर, झारखंड में स्थित है। क्लब ने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) से लाइसेंस के तहत इंडियन सुपर लीग मै एक सदस्य के रूप में प्रतिस्पर्धा की है ।
सामान्य तथ्य पूर्ण नाम, उपनाम ...
पूर्ण नाम | जमशेदपुर फुटबॉल क्लब | |||
---|---|---|---|---|
उपनाम | लौह पुरुष | |||
स्थापना | 12 जून 2017; 6 वर्ष पूर्व (2017-06-12) | |||
मैदान |
जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (क्षमता: 24,424[1]) | |||
मालिक | टाटा इस्पात | |||
अध्यक्ष | सुनील भास्करन | |||
मैनेजर | ओवेन कोयल | |||
लीग | इंडियन सुपर लीग | |||
2019–20 | सातवाँ | |||
वेबसाइट | क्लब का आधिकारिक पृष्ठ | |||
| ||||
Current season |
बंद करें
यह क्लब टाटा समूह की सहायक कंपनी टाटा इस्पात के स्वामित्व में है। जमशेदपुर एफसी इंडियन सुपर लीग का पहला क्लब है जिसका अपना क्रीडांगन और प्रशिक्षण भूमि है। वे 1987 में टाटा समूह द्वारा स्थापित टाटा फुटबॉल अकादमी से स्नातक किया करते थे। उनका घरेलू क्रीडांगन जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स है और 2018 से उन्हें अकादमी और क्लब संचालन में स्पेनिश दिग्गज एटलेटिको मैड्रिड से तकनीकी सहायता और साझेदारी प्राप्त है। [2]