चाँदनी चौक
From Wikipedia, the free encyclopedia
चाँदनी चौक दिल्ली का सबसे पुराना एवं सबसे व्यस्त क्षेत्र है। यह पुरानी दिल्ली के सबसे व्यस्त बाजारों में से एक है। चांदनी चौक पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के नजदीक स्थित है। लाल किला स्मारक बाजार के भीतर स्थित है। यह १७ वीं शताब्दी में भारत के मुगल सम्राट शाहजहां द्वारा बनाया गया था, और इसका डिजाइन उनकी बेटी जहांआरा द्वारा तैयार किया गया था। चांद की रोशनी को प्रतिबिंबित करने के लिए बाजार को नहरों द्वारा विभाजित किया गया था और यह भारत के सबसे बड़े थोक बाजारों में से एक बना हुआ है।[2][3]
सामान्य तथ्य चाँदनी चौक, राष्ट्र ...
चाँदनी चौक | |
---|---|
बाजार | |
चांदनी चौक तथा गुरुद्वारा सीसगंज साहिब का दृश्य | |
निर्देशांक: 28.656°N 77.231°E / 28.656; 77.231 | |
राष्ट्र | भारत |
प्रदेश | दिल्ली |
जिला | मध्य दिल्ली |
भाषाएँ | |
• आधिकारिक | हिंदी, पंजाबी |
समय मण्डल | आइएसटी (यूटीसी+५:३०) |
पिन | ११० ००६[1] |
बंद करें