क्रिस प्रैट
अमेरिकी अभिनेता / From Wikipedia, the free encyclopedia
क्रिस्टोफर माइकल प्रैट (जन्म 21 जून, 1979) एक अमेरिकी अभिनेता है। प्रैट अपने टेलीविजन भूमिकाओं को लेकर शोहरत में आये थे, विशेष रूप से एनबीसी के 2009-2015 के सिटकॉम पार्क्स एंड रिक्रिएशन में उनकी एंडी डॉयर भूमिका के लिए, जहाँ उसे आलोचकों की प्रशंसा प्राप्त हुई, और सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के लिये क्रिटिक्स च्वाइस टेलीविजन अवार्ड नामित किया गया था। अपने फिल्मी करियर की शुरुआत मुख्यधारा की फिल्मों में सहायक भूमिकाओं के साथ की जिसमें वांटेड (2008), जेनिफर'स बॉडी (2009), मनीबॉल (2011), द फाइव-ईयर इंगेजमेंट (2012), जीरो डार्क थर्टी (2013), डिलीवरी मैन (2013), और हर (2013) शामिल हैं।
क्रिस प्रैट | |
---|---|
जुरासिक वर्ल्ड: फॉलन किंगडम 2018 के जापान प्रीमियर में प्रैट | |
जन्म |
क्रिस्टोफर माइकल प्रैट 21, जून 1979 (आयु 38) वर्जिनिया, मिनिसोटा, संयुक्त राज्य |
आवास | लॉस एंजेलिस, कैलिफ़ोर्निया, संयुक्त राज्य |
पेशा | अभिनेता |
कार्यकाल | 2000–वर्तमान |
जीवनसाथी | एना फेरिस (वि॰ 2009; sep. 2017) |
बच्चे | 1 |
प्रैट को सफलता, 2014 की दो व्यावसायिक रूप से सफल फिल्मों से मिली, जो थी कंप्यूटर एनिमेटेड कॉमेडी लेगो मूवी और मार्वल स्टूडियो की सुपर हीरो फिल्म गार्डिआस ऑफ़ द गैलेक्सी।
2015 में, प्रैट ने जुरासिक पार्क श्रंखला की, चौथी फिल्म जुरासिक वर्ल्ड, में अभिनय किया, जो की $1.6 अरब के बॉक्स ऑफिस कलेक्सन के साथ उसकी अब तक की सबसे अधिक आर्थिक रूप से सफल फिक्मों मे से एक थी। प्रैट आगे द मैग्निफिसेंट सेवन और पैसेंजर्स में भी मुख्य भूमिका निभाई।