किराँत मुन्धुम
From Wikipedia, the free encyclopedia
किराँत मुन्धुम या किराँत धर्म एक लोकधर्म है। नेपाल, दार्जिलिंग और सिक्किम के किराती जातीय समूह इसके अनुयायी हैं। इन क्षेत्रों के यक्खा, लिम्बु, सुनुवर, राय, थामी, जिरेल हायु तथा पूर्वोत्तर भारत के सुरेल लोग इस धर्म के अनुयायी हैं। [1] इस धर्म को 'किराँत वेद', [2] [3] ''किरात को वेद' [4] आदि नामों से भी जाना जाता है। [5] टॉम वुडहैच जैसे कुछ विद्वानों के अनुसार, यह शमनवाद, जीववाद (जैसे, युमा सम्मंग / तगेरा निंगवाफुमंग और परुहांग / सुमनिमा की पूर्वज पूजा ), [6] और शैववाद का मिश्रण है। [7] सन् 2011 की नेपाल की जनगणना के अनुसार नेपाल के लगभग 3.1% लोग इस धर्म के अनुयायी हैं। [8]