ऐन्सरीफोर्मीस
From Wikipedia, the free encyclopedia
ऐन्सरीफोर्मीस (Anseriformes) पक्षियों का एक जीववैज्ञानिक गण है, जिसमें लगभग 180 जातियाँ शामिल हैं। सामूहिक रूप से इन्हें जलपक्षी (waterfowl) भी कहा जाता है। इसकी सदस्य जातियाँ तीन कुलों में संगठित हैं - ऐन्हिमिडाए (Anhimidae), ऐन्सरनैटिडाए (Anseranatidae) और अनैटिडाए (Anatidae)। इनमें अनैटिडाए सबसे विशाल कुल है और इसमें 170 जातियाँ सम्मिलित हैं। अधिक समय जल में रहने के कारण इस गण की अधिकांश जातियों के पैर झिल्लीदार होते हैं, जिस से वे आसानी से तैर पाती हैं।[1][2][3]
- जल पर या जल से समीप रहने वाले पक्षियों के लिए जलीय पक्षी देखें। यह लेख एक विशेष प्रकार के जलीय पक्षी के बारे में है।
सामान्य तथ्य ऐन्सरीफोर्मीस Anseriformes, वैज्ञानिक वर्गीकरण ...
ऐन्सरीफोर्मीस Anseriformes | |
---|---|
मैगपाई कलहंस | |
वैज्ञानिक वर्गीकरण | |
जगत: | जंतु |
संघ: | रज्जुकी (Chordata) |
वर्ग: | पक्षी (Aves) |
गण: | ऐन्सरीफोर्मीस (Anseriformes) वाग्लर, 1831 |
कुल | |
| |
जलपक्षियों का विस्तार |
बंद करें