ए क्वाइट प्लेस (फ़िल्म)
अमेरिकी डरावनी फिल्म / From Wikipedia, the free encyclopedia
ए क्वाइट प्लेस (हिन्दी: एक शांत जगह) 2018 की विज्ञान पर आधारित एक अमेरिकी डरावनी फ़िल्म है। जिसका निर्देशन और लेखन का कार्य जॉन क्रासिंस्की ने किया है। इस फ़िल्म का निर्माण माइकल बे की कंपनी प्लैटिनम ड्यून्स ने किया है। इसमें जॉन क्रासिंस्की की वास्तविक पत्नी एमिली ब्लंट भी किरदार निभा रही हैं।
सामान्य तथ्य ए क्वाइट प्लेस, निर्देशक ...
ए क्वाइट प्लेस | |
---|---|
पोस्टर | |
निर्देशक | जॉन क्रासिंस्की |
पटकथा |
|
कहानी |
|
निर्माता |
|
अभिनेता |
|
छायाकार | चार्लोट ब्रूस क्रिस्टन्सेन |
संपादक | क्रिस्टोफर टेलेफ़्सेन |
संगीतकार | मार्को बेल्टरामी |
वितरक | पैरामाउंट पिक्चर्स |
प्रदर्शन तिथियाँ |
|
लम्बाई |
90 मिनट[1] |
देश | संयुक्त राज्य अमेरिका |
भाषायें |
|
लागत | $1.7–2.1 करोड़[2][3][4] |
कुल कारोबार | $32.43 करोड़[3] |
बंद करें
इस फ़िल्म को पहली बार साउथ बाय साउथवेस्ट नाम के एक वार्षिक उत्सव में 9 मार्च 2018 को दिखाया गया था, और 6 अप्रैल 2018 को पैरामाउंट पिक्चर्स ने इसे संयुक्त राज्य अमेरिका प्रदर्शित किया। ये बॉक्स ऑफिस में हिट रही और इसने दुनिया भर से कुल $321 मिलियन डॉलर की कमाई की, और इसी के साथ ये 2014 के ट्रांसफॉर्मर्स: एज ऑफ एक्सटिंक्सन के बाद पैरामाउंट का सबसे बड़ा हिट फ़िल्म बन गया। इस फ़िल्म का अगला भाग बनाया जा रहा है।