एलिज़ाबेथ ऑल्सन
अभिनेत्री / From Wikipedia, the free encyclopedia
एलिजाबेथ चेज़ ऑल्सन (जन्म: 16 फरवरी 1989) एक अमेरिकी अभिनेत्री हैं। अभिनेत्री के तौर पर उनकी पहली सफलता 2011 में आई स्वतंत्र थ्रिलर ड्रामा मार्था मार्सी मे मार्लेन थी, जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए क्रिटिक्स चॉइस मूवी अवार्ड और सर्वश्रेष्ठ फीमेल लीड के लिए इंडिपेंडेंट स्पिरिट अवार्ड समेत कई अन्य पुरस्कारों के लिए नामांकित किया गया।[1] बाद में उन्होंने साइलेंट हाउस (2011),[2] लिबरल आर्ट्स (2012),[3] ओल्डबॉय (2013),[4] गॉडज़िला (2014),[5][6] आई सॉ द लाइट (2015),[7] इंग्रिड गोज़ वेस्ट (2017),[8] और विंड रिवर (2017)[9] जैसी फिल्मों में भी अभिनय किया।
एलिजाबेथ ऑल्सन | |
---|---|
2019 में ऑल्सन | |
जन्म |
एलिजाबेथ चेज़ ऑल्सन 16 फरवरी 1989 लॉस एंजेलिस, कैलिफ़ोर्निया, संयुक्त राज्य |
शिक्षा की जगह | न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय |
पेशा | अभिनेत्री |
कार्यकाल | 1993–96; 2011–वर्तमान |
मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की फिल्मों में वांडा मैक्सिमॉफ / स्कार्लेट विच की भूमिका का निर्वहन कर उन्होंने वैश्विक पहचान हासिल की। इस भूमिका में वह सर्वप्रथम कैप्टन अमेरिका: द विंटर सोल्जर (2014) के अंत-क्रेडिट दृश्य में नज़र आयी थी,[10] जिसके बाद उन्होंने अवेंजर्स: एज ऑफ़ अल्ट्रॉन (2015),[11][12] कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर (2016),[13] अवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर (2018) और अवेंजर्स: एंडगेम (2019) में भी मैक्सिमॉफ के रूप में अभिनय किया।