ओड़िया भाषा
From Wikipedia, the free encyclopedia
ओड़िया (ଓଡ଼ିଆ) भारत के ओड़िशा प्रान्त में बोली जाने वाली भाषा है। यह भाषा यहाँ के राज्य सरकार की राजभाषा भी है। भाषाई परिवार के तौर पर ओड़िआ एक आर्य भाषा है और नेपाली, बांग्ला, असमिया और मैथिली से इसका निकट संबंध है। ओड़िशा की भाषा और जाति दोनों ही अर्थो में उड़िया शब्द का प्रयोग होता है, किंतु वास्तव में ठीक रूप ओड़िआ होना चाहिए। इसकी व्युत्पत्ति का विकासक्रम कुछ विद्वान् इस प्रकार मानते हैं ओड्रविषय, ओड्रविष, ओडिष, आड़िषा या ओड़िशा। सबसे पहले भरत के नाट्यशास्त्र में उड्रविभाषा का उल्लेख मिलता है।
- शबराभीरचांडाल सचलद्राविडोड्रजाः।
- हीना वनेचराणां च विभाषा नाटके स्मृताः ॥
ओड़िया | ||
---|---|---|
ଓଡ଼ିଆ | ||
बोली जाती है | भारत | |
क्षेत्र | ओड़िशा | |
कुल बोलने वाले | ३ करोड़ १० लाख (१९९६) | |
श्रेणी | ३१ (१९९६) | |
भाषा परिवार | हिन्द-यूरोपीय
| |
लेखन प्रणाली | ओड़िआ लिपि | |
आधिकारिक स्तर | ||
आधिकारिक भाषा घोषित | ओड़िशा | |
नियामक | कोई आधिकारिक नियमन नहीं | |
भाषा कूट | ||
ISO 639-1 | or | |
ISO 639-2 | ori | |
ISO 639-3 | ori | |
भारत में निवासी ओड़िआ भाषी |
इस पन्ने में हिन्दी के अलावा अन्य भारतीय लिपियां भी है। पर्याप्त सॉफ्टवेयर समर्थन के अभाव में आपको अनियमित स्थिति में स्वर व मात्राएं तथा संयोजक दिख सकते हैं। अधिक... |
भाषातात्विक दृष्टि से ओड़िआ भाषा में आर्य, द्राविड़ और मुंडारी भाषाओं के संमिश्रित रूपों का पता चलता है, किंतु आज की ओड़िआ भाषा का मुख्य आधार भारतीय आर्यभाषा है। साथ ही साथ इसमें संथाली, मुंडारी, शबरी, आदि मुंडारी वर्ग की भाषाओं के और औराँव, कुई (कंधी) तेलुगु आदि द्राविड़ वर्ग की भाषाओं के लक्षण भी पाए जाते हैं।