इब्राहिम लोदी
From Wikipedia, the free encyclopedia
इब्राहिम लोदी (मृत्यु 21 अप्रैल, 1526) दिल्ली सल्तनत का अंतिम सुल्तान था। वह अफगानी था। उसने भारत पर 1517-1526 तक राज किया और फिर मुगलों द्वारा पराजित हुआ, जिन्होंने एक नया वंश स्थापित किया, जिस वंश ने यहाँ तीन शताब्दियों तक राज्य किया।
इब्राहिम लोदी | |
---|---|
Sultan of दिल्ली Sultan of the Lodi Dynasty | |
Sultan of the Delhi Sultanate | |
शासनावधि | 1517 – 21 April 1526 |
राज्याभिषेक | 1517, Agra |
पूर्ववर्ती | Sikandar Lodi |
उत्तरवर्ती | Sultanate abolished (Babur as Mughal Emperor) |
जन्म | 1480[1] दिल्ली |
निधन | 21 April 1526 (1526-04-22) (aged 45–46) Panipat, now Haryana, India |
समाधि | Tehsil Office, Panipat |
घराना | Lodi dynasty |
पिता | Sikandar Khan Lodi |
इब्राहिम को अपने पिता सिकंदर लोदी के मरणोपरांत गद्दी मिली। परंतु उसकी शासकीय योग्यताएं अपने पिता समान नहीं थीं। उसे अनेक विद्रोहों का सामना करना पड़ा।[2]
राणा सांगा ने अपना साम्राज्य पश्चिम उत्तर प्रदेश तक प्रसार किया और आगरा पर हमले की धमकी दी। पूर्व में भी विद्रोह शुरु हो गया। इब्राहिम ने पुराने एवं वरिष्ठ सेना कमाण्डरों को अपने वफादार नये सेना कमाण्डरों से बदल कर दरबार के नवाबों को भी नाखुश कर दिया था। तब उसे अपने लोग ही डराने धमकाने लगे थे। और अंततः अफगानी दरबारियों ने बाबर को काबुल से भारत पर आक्रमण करने के लिये आमंत्रित किया।[3]
इब्राहिम की मृत्यु पानीपत के प्रथम युद्ध में हो गयी थी। बाबर के उच्च कोटि के सैनिक एवं अपने लोदी सैनिकों का अलग होना उसके पतन का कारण बना, हालाँकि उसकी सेना का