इन्दौर रियासत
पूर्व रियासत / From Wikipedia, the free encyclopedia
इन्दौर रियासत, जिसे होल्कर रियासत भी कहा जाता है,[1] ब्रिटिश राज के दौरान भारत का एक मराठा रियासत था। उसके शासक होलकर राजवंश के थे और मध्य भारत एजेंसी के अधीन था। इन्दौर रियासत को 19 गन सैल्यूट (21 स्थानीय स्तर) प्राप्त था।
|
इन्दौर रियासत, वर्तमान-भारतीय राज्य मध्य प्रदेश में स्थित था। रियासत की राजधानी इन्दौर शहर थी। रियासत का क्षेत्रफल 24,605 किमी² था और 1931 में इसकी आबादी 1,325,089 थी; इन्दौर के अलावा अन्य महत्वपूर्ण शहरों में महेश्वर, रामपुरा, खरगोन, महिदपुर, बड़वाह और भानपुर थे। यहाँ कुल 3,368 गांव भी थे।[2]