अलीपुर
From Wikipedia, the free encyclopedia
अलीपुर (Alipore) भारत के पश्चिम बंगाल राज्य के कोलकाता महानगर के दक्षिणी भाग में स्थित एक मुहल्ला है। प्रशासनिक रूप से यह दक्षिण २४ परगना ज़िले में स्थित है और उस ज़िले का मुख्यालय भी है। माना जाता है कि यहाँ के कुछ घर भारत के सबसे महंगे निवासों में से हैं। यह उत्तर में टॉली नाला, पूर्व में भवानीपुर, पश्चिम में डायमंड हार्बर रोड और दक्षिण में न्यू अलीपुर तक फैला है, और इसकी सीमा का निर्धारण सियालदाह दक्षिण खंड रेल लाइन का बज बज खंड करता है।[1][2]
सामान्य तथ्य अलीपुर Aliporeআলিপুর, देश ...
अलीपुर Alipore আলিপুর | |
---|---|
कोलकाता का मोहल्ला | |
1:राष्ट्रीय पुस्तकालय के समीप अलीपुर रोड 2:अलीपुर चिड़ियाघर 3:अलीपुर ज़िला न्यायालय (दक्षिण २४ परगना) 4:भारतीय राष्ट्रीय पुस्तकालय 5:अलीपुर पुल | |
निर्देशांक: 22.539°N 88.327°E / 22.539; 88.327 | |
देश | भारत |
प्रान्त | पश्चिम बंगाल |
ज़िला | दक्षिण २४ परगना ज़िला |
नगर | कोलकाता |
मेट्रो स्टेशन | जतिन दास पार्क, कालीघाट और माझेरहाट (निर्माणाधीन) |
नगर निगम | कोलकाता नगर निगम |
कोननि वार्ड | 74 |
ऊँचाई | 14 मी (46 फीट) |
भाषाएँ | |
• प्रचलित | बंगाली |
समय मण्डल | भामस (यूटीसी+5:30) |
पिनकोड | 700027 |
लोकसभा निर्वाचनक्षेत्र | कोलकाता दक्षिण |
विधानसभा निर्वाचनक्षेत्र | भवानीपुर |
बंद करें