अमेरिकन हॉरर स्टोरी
From Wikipedia, the free encyclopedia
अमेरिकन हॉरर स्टोरी (अंग्रेज़ी: American Horror Story) अमेरिकी पद्यावली हॉरर-ड्रामा गल्प टेलीविज़न शृंखला है जिसका निर्माण रायन मर्फी और ब्रैड फॅलचक ने किया है। धारावाहिक का पहला सत्र हार्मन परिवार पर केन्द्रित है। परिवार में तीन सदस्य हैं: बॅन, विविएन और उनकी पुत्री वायलेट। परिवार विविएन के गर्भपात व बॅन के विवाहेतर संबंध के बाद नई शरुआत के लिए बोस्टन से लॉस एंजिल्स रहने चला जाता है। लॉस एंजिल्स में वे एक बहाल की हुई हवेली में रहने लगते हैं, इस तथ्य से अनजान कि घर उसके पूर्व निवासियों द्वारा प्रेतवाधित है।
अमेरिकन हॉरर स्टोरी | |
---|---|
शैली | ड्रामा हॉरर रोमांचक पद्यावली शृंखला |
निर्माता | रायन मर्फी ब्रैड फॅलचक |
अभिनीत | जेसिका लैंग ज़ॅकरी क्विंटो ऐवन पीटर्स लिली रॅब सारा पॉलसन |
थीम संगीतकार | सीज़र डेविला-अरिज़ेरी चार्ली क्लाउसर |
संगीतकार | जेम्स एस लवीन (मूल संगीत, पायलट) |
उद्गम देश | अमेरिका |
मूल भाषा(एं) | अंग्रेज़ी |
सीजन कि संख्या | 1 |
एपिसोड कि संख्या | 12 (list of episodes) |
उत्पादन | |
कार्यकारी निर्माता | डांटे डि लोरेटो ब्रैड फॅलचक रायन मर्फी ब्रैडली ब्युक्र (सह-कार्यकारी) |
निर्माता | एलेक्सिस मार्टिन वुडोल पैट्रिक मैक्की |
उत्पादन स्थान | लॉस एंजिल्स |
छायांकन | क्रिस्टोफर बाफ़ा, ए॰एस॰सी॰ |
संपादक | ब्रैडली ब्युक्र, ए॰सी॰ई डॉक करोटज़र |
कैमरा सेटअप | सिंगल कैमरा सेटअप |
प्रसारण अवधि | 52 मिनट (पायलट प्रकरण और सत्र 1 फाइनल) 38–42 मिनट |
निर्माता कंपनी | 20th सेंचुरी फॉक्स टेलीविज़न |
प्रदर्शित प्रसारण | |
नेटवर्क | FX |
प्रकाशित | अक्टूबर 5, 2011 (2011-10-05) – वर्तमान |
शृंखला का संयुक्त राज्य अमेरिका में केबल टेलीविज़न चैनल FX पर प्रसारण होता है। इसका प्रीमियर अक्टूबर 5, 2011, को हुआ था और यह अपने छह सत्र पूरे कर चुकी है।[1] अक्टूबर 2011 के अंत में FX ने घोषणा की थी कि शृंखला का दूसरे सत्र के लिए नवीकरण कर दिया गया है, व इसमें 13 प्रकरण होंगे जो बढ़ भी सकते हैं।[2][3] दिसंबर 2011 में मर्फी ने अपनी दूसरे सत्र के लिए पात्रों और स्थान को बदलने की योजना की घोषणा की।[4]
अमेरिकन हॉरर स्टोरी को टेलीविज़न आलोचकों और प्रशंसकों द्वारा सराहा गया था। कलाकारों की सामान्यतः सराहना की गई थी, विशेष रूप से जेसिका लैंग।[5][6] शृंखला ने लगातार FX नॅटवर्क के लिए उच्च रेटिंग प्राप्त करीं, तथा अपने पहले सत्र के अंत के पश्चात यह वर्ष की सबसे बड़ी नई केबल शृंखला के रूप में उभरी।[4]