अमिताभ बच्चन
भारतीय फिल्म अभिनेता / From Wikipedia, the free encyclopedia
अमिताभ बच्चन (जन्म-11 अक्टूबर, 1942) भारतीय फिल्म जगत बॉलीवुड के अभिनेता और प्रसिद्ध हिंदी साहित्यकार हरिवंश राय बच्चन के सुपुत्र हैं[13]। 1970 के दशक के दौरान उन्होंने बड़ी लोकप्रियता प्राप्त की[14] और तब से भारतीय सिनेमा के इतिहास में प्रमुख व्यक्तित्व बन गए[15]। अमिताभ ने अपने करियर में अनेक पुरस्कार जीते हैं, जिनमें दादासाहेब फाल्के पुरस्कार, तीन राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार और बारह फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार सम्मिलित हैं। उनके नाम सर्वाधिक सर्वश्रेष्ठ अभिनेता फ़िल्मफेयर अवार्ड का रिकार्ड है। अभिनय के अलावा बच्चन ने पार्श्वगायक, फ़िल्म निर्माता, टीवी प्रस्तोता और भारतीय संसद के एक निर्वाचित सदस्य के रूप में 1984 से 1987 तक भूमिका निभाई है। भारतीय टीवी का लोकप्रिय शो "कौन बनेगा करोड़पति" में कई वर्षों से मेज़बान की भूमिका भी ये निभाते आए हैं। इस शो में उनके द्वारा किया गया 'देवियों और सज्जनों' संबोधन बहुचर्चित रहा।
अमिताभ बच्चन | |
---|---|
जन्म |
11 अक्टूबर 1942[1][2] प्रयागराज[3] |
आवास | मुम्बई |
नागरिकता | भारत |
शिक्षा | किरोड़ीमल कालेज[4] |
पेशा | फिल्म अभिनेता,[5] फ़िल्म निर्माता,[6] गायक, टेलीविज़न अभिनेता, अभिनयशिल्पी[7] |
कुल दौलत | 470,000,000 अमेरिकी डॉलर[8] |
ऊंचाई | 1.88 मान |
भार | 1.88 मान |
धर्म | सनातन धर्म |
जीवनसाथी | जया बच्चन[9] |
बच्चे | अभिषेक बच्चन, श्वेता बच्चन नंदा |
माता-पिता | हरिवंश राय बच्चन तेजी बच्चन |
पुरस्कार | पद्म भूषण,[10] सर्वश्रेष्ठ अभिनेता हेतु राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, सीएनएन-आईबीएन इंडियन ऑफ़ द इयर, लीजन ऑफ ऑनरके अधिकारी, पद्म विभूषण,[11] कला में पद्मश्री श्री,[10] दादा साहेब फाल्के पुरस्कार |
हस्ताक्षर | |
वेबसाइट http://srbachchan.tumblr.com/[12] |
अमिताभ बच्चन का विवाह अभिनेत्री जया भादुड़ी से हुआ और इनकी दो संतानें हैं, श्वेता नंदा और अभिषेक बच्चन। अभिषेक बच्चन सुप्रसिद्ध अभिनेता हैं, जिनका विवाह पूर्व विश्वसुन्दरी और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय से हुआ है।
बच्चन पोलियो उन्मूलन अभियान के बाद अब तंबाकू निषेध परियोजना पर काम करेंगे। अमिताभ बच्चन को अप्रैल 2005 में एचआईवी/एड्स और पोलियो उन्मूलन अभियान के लिए यूनिसेफ के द्वारा सद्भावना राजदूत नियुक्त किया गया था।[16]