अकामाई टेक्नोलॉजीस
अमेरिकी तकनीकी कम्पनी / From Wikipedia, the free encyclopedia
अकामाई टेक्नोलॉजीस, आईऍनसी (नैस्डैक: AKAM ,उच्चारित/ˈɑːkəmaɪ/) एक कंपनी है जो वैश्विक इंटरनेट सामग्री और अनुप्रयोग अंतरण के लिए एक वितरित संगणना मंच देती है।
सामान्य तथ्य प्रकार, व्यापार करती है ...
अकामाई टेक्नोलॉजीस का लोगो | |
प्रकार | संयुक्त पूँजी कम्पनी, सार्वजनिक कंपनी[1] |
---|---|
व्यापार करती है | नैस्डैक[2] |
उद्योग | kruti[1] |
नियति | सक्रिय |
स्थापना | मैसाचूसिट्स[3] 1998 |
मुख्यालय | मैसाचूसिट्स[3] , संयुक्त राज्य अमेरिका |
राजस्व | 859,770,000 अमेरिकी डॉलर, 3,198,149,000 अमेरिकी डॉलर[4] |
प्रचालन आय | 658,534,000 अमेरिकी डॉलर[4] |
कुल संपत्ति | 7,764,130,000 अमेरिकी डॉलर[4] |
कुल इक्विटी | 4,251,296,000 अमेरिकी डॉलर[4] |
कर्मचारी | 8,368[4] |
वेबसाइट | https://www.akamai.com/ |
बंद करें
इस कंपनी की स्थापना 1988 में, एमआईटी से स्नातक छात्र डेनियल लेविन ने एमआईटी में ही व्यावहारिक गणित के प्रोफेसर टाम लेह्तन और एमआईटी के स्लोअन स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट के छात्रों जोनैथन सीलिग और प्रीतिश निझावन के साथ की थी। लेह्तन अभी भी अकामाई के प्रमुख वैज्ञानिक के रूप में काम कर रहे हैं, जबकि लेविन की अमेरिकी विमानसेवा की उड़ान 11 के दौरान मृत्यु हो गयी थी, जो कि 11 सितम्बर 2001 के आक्रमण के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था।
अकामाई एक हवाईयन मूल का शब्द है, जिसका अर्थ है चालाक या बुद्धिमान। कंपनी का मुख्यालय कैम्ब्रिज, मैसाचुसेट्स में है।