अंग्रेज़ी विकिपीडिया
विकिपीडिया का अंग्रेज़ी भाषा संस्करण / From Wikipedia, the free encyclopedia
अंग्रेज़ी विकिपीडिया (अंग्रेज़ी: English Wikipedia), विकिपीडिया का अंग्रेज़ी भाषा संस्करण है जिसकी स्थापना १५ जनवरी, २००१ को की गई थी और सितम्बर २००७ तक इसमें लेखों की संख्या २० लाख पहुँच गयी थी। ये विकिपीडिया का प्रथम और सबसे बड़ा संस्करण है और इसमें लेखों की संख्या दूसरे सबसे बड़े विकिपीडिया, जर्मन विकिपीडिया से तीन गुणा से भी अधिक है। मार्च २००९ में विकिपीडिया पर कुल लेखों में से अंग्रेजी लेखों का प्रतिशत २२.३ था और अक्टूबर २०१२ की स्थित तक यह १७.४ है। अन्य भाषाओं में विकिपीडिया आरम्भ होने से २००३ के बाद से इस आँकड़े में गिरावट देखी जा रही है, जब अंग्रेजी विकिपीडिया की भागीदारी ५०% से ऊपर थी।
सामान्य तथ्य प्रकार, इनमें उपलब्ध ...
प्रकार |
संजाल विश्वकोश परियोजना |
---|---|
इनमें उपलब्ध | अंग्रेज़ी |
मालिक | विकिमीडिया फ़ाउँडेशन |
जालस्थल |
en |
व्यापारिक? | नहीं |
पंजीकरण | वैकल्पिक |
बंद करें
१४ अक्टूबर २०१२ की स्थिति तक इस विकिपीडिया पर लेखों की सँख्या ४०,७४,८३७+ है।